Homeछत्तीसगढ़जशपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

जशपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के तपकरा क्षेत्र के अंतर्गत बाबू साजबहार गांव में आज तड़के जंगली हाथी के हमले में प्यारी टोप्पो (65 वर्ष) की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि वन विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा से लगे बाबू साजबहार गांव में आज सुबह लगभग पांच बजे टोप्पो अपने घर से बाहर निकली और उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया.

अधिकारियों के अनुसार, हाथी को देख महिला ने बचने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे सूंड से बाहर खींचा और और कुचलकर मार डाला. परिजन ने वन विभाग को सूचित किया और विभाग ने एक दल गांव के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि विभाग के दल ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उसके परिजन को सहायता राशि दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि जिले के तपकरा क्षेत्र में 10 हाथी विचरण कर रहे हैं तथा ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments