Homeछत्तीसगढ़रायपुर समेत प्रदेश में छाए घने बादल, कई जिलों में हल्की से...

रायपुर समेत प्रदेश में छाए घने बादल, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को रायपुर समेत कई जिलों में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। कोरपुट संभाग में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बस्तर, बलरामपुर, अंबिकापुर और अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।

बारिश के कारण रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना में 36.1, बिलासपुर में 36.4, पेंड्रारोड में 32.6, जगदलपुर में 33.6 और अंबिकापुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बने हुए मौसम तंत्र के प्रभाव से बारिश का दौर जारी रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments