Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग : मोबाइल गेम खेलने में मशगूल दो लड़कों की ट्रेन से...

दुर्ग : मोबाइल गेम खेलने में मशगूल दो लड़कों की ट्रेन से कटकर मौत

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेल की पटरियों पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे दो लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे उस दौरान हुई जब 14 साल के दोनों लड़के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसाली इलाके में रेलवे की पटरियों पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पूरन साहू और वीर सिंह के रूप में हुई है. वह भिलाई के रिसाली सेक्टर के निवासी थे. अधिकारी ने बताया कि दोनों मोबाइल में गेम खेलने में इतने मशगूल थे कि उन्हें दल्ली राजहरा-दुर्ग लोकल ट्रेन का हॉर्न तक नहीं सुनाई दिया.
उन्होंने बताया कि वे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments