Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े खोहीर गांव में घुसा बाघ बाल बाल बचे दो महिला...

छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े खोहीर गांव में घुसा बाघ बाल बाल बचे दो महिला…

उद्यान अधिकारियों एवं वन विभाग को दिया गया जानकारी नहीं पहुंचे घटनास्थल पर

बिहारपुर: जिले के बिहारपुर चाँदनी इलाके के रिहायशी बस्ती के आसपास बाघ के विचरण करने से लोग भारी दहशत में है।हफ्ते भर के अंदर यह दूसरा मौका है जब दो महिलाएं बाघ की चपेट में आने से बाल बाल बच गई।बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह बाघ ग्राम खोहिर के रिहायशी इलाकों में देखा गया है। बताते है कि रामगढ़ की ओर से दो महिलाएं ग्राम खोहिर आ रही थी इसी दौरान उनका सामना बाघ से हो गया।जिससे घबराई महिलाओ ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया तो गांव के लोग मौके पर पँहुचे ओर शोर मचा कर बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा तब कहीं जाकर उक्त महिलाओ की जान बची।पिछले हफ्ते ग्राम भुंडा में बाघ देखा गया था उस दिन भी एक आठ साल की बच्ची शिकार होते होते बची थी।

वही बाघ का पीछा कर रहे हैं शिकारी

लगातार बिहारपुर के रिहायशी इलाकों में बाघ के विचरण से लोग भारी दहशत में है।रात तो रात दिन में भी बाघ की आमद रफ्त ने लोगो की मुश्किल इस कदर बढा दी है कि वे जंगल क्या गांव में भी निकलने से डरने लगे है।जिससे उनके दिनचर्या पर असर पड़ रहा है।बाघ की मौजूदगी से लोगो को जानमाल का खतरा भी मंडरा रहा है परंतु वन विभाग अथवा गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के अफसर इस दिशा में फिक्रमंद नही दिखते जिससे लोगो मे खासी नाराजगी है।

नही पकड़े गए आरोपी

अधिकारियों की लापरवाही या ध्यान न दिए जाने के कारण लोग ऐसे वन्य जीवों की हत्या भी कर देते है।पिछले दिनों इसी क्षेत्र में बाघ व तेंदुए के खाल के साथ कुछ लोगो को जबलपुर की टीम ने पकड़ा था।इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जबकि तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।मुख्य आरोपी के नही पकड़े जाने से न तो उक्त वन्य जीव के नाखून आदि बरामद हुए है और न ही इस बात का खुलासा हो सका है कि उक्त वन्य जीवों की हत्या कब कहाँ ओर कैसे की गई थी।वैसे सूत्र बताते है कि इस राज पर से वन विभाग भी पर्दा नही उठाना चाहता क्योंकि मामला उजगार होने से मिलीभगत का रहस्य भी खुल जायेगा।इसलिए अधिकारी भी खामोशी में ही भलाई समझ रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments