Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ : बाप ने शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने फांसी...

छत्तीसगढ़ : बाप ने शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने फांसी लगायी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बाप ने अपने बेटे को शराब पीने के लिए डांटा तो बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया गांव में सोमवार को विकास पटेल (19) ने फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा था। इस दौरान विकास ने अपने परिजनों से नए कपड़े खरीदने के लिए दो हजार रुपए की मांग की। परिजनों ने उसे यह राशि दे दी लेकिन कुछ घंटे बाद जब वह मतदान कर घर लौटा तो शराब के नशे में था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तथा पिता साधराम पटेल ने विकास को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि विकास को डांटने के बाद पिता गांव में पंचायत चुनाव की मतगणना देखने के लिए चले गए। वहीं घर के अन्य सदस्य भी अपने काम में व्यस्त हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद जब परिजनों ने विकास को आसपास नहीं पाया तो उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा, जहां वह फांसी पर लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments