Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों पर होगी...

छत्तीसगढ़ : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदो ंपर सीधी भर्ती की जाएगी. संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को http://vyapam.cgstate.gov.in के पते पर जाकर आवेदन करना होगा.

संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं से मिली जानकारी के अनुसार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों में 61 अनारक्षित, 53 अनुसूचित जनजाति, 17 अनुसूचित जाति, 19 अन्य पिछड़ा वर्ग के पद हैं. अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक शैक्षणिक आहर्ता, आयु सीमा, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया, नियम शर्ते, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर आदि की जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट http://vyapam.cgstate.gov.in पर 12 मई 2023 को शाम 5.00 बजे से प्राप्त कर सकते हैं.

व्यावसायिक पाठ्क्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों- प्री.बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन सभी पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 मई से 28 मई तक लिए जाएंगे. त्रुटि सुधार के लिए प्री.बीएड, प्री.डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 29 मई से 31 मई तक का समय दिया गया है. प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 9 जून तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 जून निर्धारित की गई है. प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए परीक्षा 17 जून को तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए परीक्षा 24 जून को होगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप लिखित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments