Homeछत्तीसगढ़छग: महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ जूनियर रेजिडेंट...

छग: महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ जूनियर रेजिडेंट ने किया प्रदर्शन

रायपुर. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के 1500 से अधिक जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों ने बुधवार को अपने-अपने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पताल- डॉ. भीम राव आम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जूनियर चिकित्सकों ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी, ओटी और वार्ड सेवाओं का बहिष्कार किया.

सिंह ने कहा कि रायपुर में तीन सौ से अधिक जूनियर रेजिडेंट विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए जबकि राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में एक हजार से अधिक चिकित्सकों ने इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना की निंदा करते हुए सिंह ने कहा कि इस दुखद घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पहचाने गए दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड आदि जैसे पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments