Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़अहमदाबाद विमान हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

अहमदाबाद विमान हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है. लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. ‘बोइंग’ विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है.

उन्होंने बताया कि साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है. मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.
साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments