Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे टी एस सिंह देव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे टी एस सिंह देव

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के मंत्री टी. एस. सिंह देव उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। सत्तारूढ. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। यहां जारी पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ. में सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 2018 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच मतभेद चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments