Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़CGPSC Mains Exam: आज से शुरू, 3095 कैंडिडेट्स शामिल होंगे, दो पालियों...

CGPSC Mains Exam: आज से शुरू, 3095 कैंडिडेट्स शामिल होंगे, दो पालियों में होगी आयोजित…

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा (CGPSC mains) आज से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में 3095 कैंडिडेट्स शामिल होंगे. राज्य सेवा परीक्षा की 210 पदों के लिए ये परीक्षा हो रही है. इसके लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

मुख्य परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 18 जून तक चलेगी. जो कि दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की रहेगी.

किस दिन कौन सी परीक्षा ?

15 जून- भाषा (Language) और निबंध (Essay).16 जून- जनरल स्टडीज- 1, जनरल स्टडीज- 217 जून- जनरल स्टडीज-3, जनरल स्टडीज- 418 जून- जनरल स्टडीज- 5

यहां डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

CGPSC mains परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 5 जून को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments