Homeव्यापारसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के बीच MoU,...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के बीच MoU, डीलरों को मिलेगी आसानी से ये सुविधा

रायपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय रायपुर एवं मेसर्स सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (SSTL) के बीच सप्लाई चेन फाइनेंस के अंतर्गत डीलरों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल के आंचलिक प्रमुख श्री वी. कृष्ण मोहन एवं सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ पाटिल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य देशभर में सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के डीलरों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, आकर्षक सुविधाओं एवं लागू रियायतों के साथ आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे डीलरों की कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने, नकदी की उपलब्धता (लिक्विडिटी) में सुधार लाने तथा कारोबार के विस्तार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सहायक महाप्रबंधक (ऋण) श्री आशुतोष मिश्रा एवं वरिष्ठ प्रबंधक श्री राहुल कुमार उपस्थित रहे। वहीं सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) श्री श्रेयांश बैद एवं श्री अंकित शर्मा भी मौजूद रहे।

यह साझेदारी सप्लाई चेन फाइनेंस के विस्तार, कॉर्पोरेट संबंधों को मजबूत बनाने तथा एमएसएमई क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments