Homeव्यापारसेन्द्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

सेन्द्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया आज के दिन सारे भारत में मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, इसी तारतम्य  में हमारे बैंक के रिटेल विभाग द्वारा टाउन हॉल रायपुर में  कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को हमारे बैंक की विविध रिटेल ऋण योजनाओं जैसे आवास ऋण वाहन ऋण मॉर्टगेज लोन गोल्ड लोन एजुकेशन लोन पर्सनल लोन व पेंशन लोन इत्यादि की जानकारी देना तथा ग्राहकों की जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता करते हुए रिटेल ऋण वितरित करना है.

जिससे ग्राहकों की आवश्यकता को पूरा किया जा सके. इस कार्यक्रम में लगभग 80 ग्राहकों ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया. इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों को रिटेल ऋण संबंधी विविध योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने रिटेल प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट रमेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे की सेवानिवृत्ति डॉक्टर के सत्यनायणा उपस्थित थे. पूरा कार्यक्रम बैंक के मुंबई मुख्यालय से पधारे उप महाप्रबंधक पार्थ सारथी नायडू के नेतृत्व में संपादित किया गया. यह कार्यक्रम रायपुर अंचल के आंचल प्रमुख राकेश भूतड़ा एवं क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल बंसल के समन्वय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक रिटेल विष्णु शर्मा संजय सिंह व देवेश वर्मा तथा रायपुर क्षेत्र की विविध शाखों से पधारे शाखा प्रमुख भी उपस्थित थे. आज रायपुर क्षेत्र के तत्वाधान में टाउन हॉल रायपुर में आयोजित मेगा रिटेल रीड कैंपेन में 53 रिटेल हितग्राहियों को 28 करोड़ के रिटेल ऋण की स्वीकृति दी गई. कार्यक्रम का संचालन बैंक की अधिकारी गरिमा सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ऋण विभाग के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार ने दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments