Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी बस, दो लोगों की मौके पर मौत...

रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी बस, दो लोगों की मौके पर मौत…

रायगढ़: रायगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. एक बस बेकाबू होकर पलट गई है, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के घरघोड़ा के पास समारूमा और अम्लीडीह के बीच वासुदेव बस अनियंत्रित होकर पलटी है. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घरघोड़ा पुलिस मौके पर मौजूद है. सभी घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments