Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेशगैंगस्टर लखविंदर को अमेरिका से खींचकर भारत लाना एक बड़ी सफलता: हरियाणा...

गैंगस्टर लखविंदर को अमेरिका से खींचकर भारत लाना एक बड़ी सफलता: हरियाणा डीजीपी

चंडीग­ढ़. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने रविवार को कहा कि भगोड़े गैंगस्टर लखविंदर को अमेरिका से उसके निर्वासन के बाद भारत वापस लाना संगठित अपराध के खिलाफ राज्य के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक बड़ी सफलता है.
अधिकारियों ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी लखविंदर उर्फ ??लाखा को शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा समन्वित एक अभियान के चलते अमेरिका से निर्वासन के बाद भारत लाया गया. उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

हरियाणा के डीजीपी सिंह ने हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, ”हरियाणा पुलिस एक और कायर, भगोड़े और देशद्रोही को अमेरिका से वापस खींच लाई.” उन्होंने कहा कि वह कई राज्यों में जबरन वसूली और गोलीबारी के मामलों में वांछित था. हरियाणा पुलिस के अनुसार, लखविंदर हरियाणा के कैथल जिले के तितरम गांव का निवासी है और वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है.

निर्वासन के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अंबाला एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. राज्य पुलिस ने बताया कि लखविंदर 2022 से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के निर्देशन में अमेरिका से सक्रिय था और हरियाणा व पंजाब में जबरन वसूली तथा गोलीबारी के लगभग एक दर्जन मामलों में सक्रिय रूप से शामिल था.

उन्होंने बताया कि लखविंदर का हरियाणा में एक बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें सोनीपत के गोहाना (शहर) थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 506 (जबरन वसूली, आपराधिक धमकी) के तहत 14 फरवरी, 2023 को दर्ज एक प्राथमिकी भी शामिल है.
इसी तरह के आरोपों के साथ 21 मार्च, 2023 को रोहतक जिले के महम थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसके खिलाफ यमुनानगर, कैथल और अंबाला सहित राज्य के अन्य स्थानों पर भी जबरन वसूली और अन्य आरोपों से संबंधित प्राथमिकी दर्ज हैं.
उन्होंने बताया कि हरियाणा एसटीएफ द्वारा उसके खिलाफ क्रमश: 2023 और 2024 में एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया गया था. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ लगभग एक वर्ष के निरंतर समन्वय और अनुवर्ती कानूनी कार्रवाई के बाद, अमेरिका से कानून के तहत उसका निर्वासन किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments