Homeदेश विदेशजेलेंस्की की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अजीब घटना, बदबू से रिपोर्टर्स का...

जेलेंस्की की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अजीब घटना, बदबू से रिपोर्टर्स का बुरा हाल

कीव 

यूरोपीय काउंसिल के प्रेस ब्रीफिंग रूम में माहौल तब अचानक असहज हो गया, जब यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की कवरेज के लिए डटे पत्रकारों का सामना  एक अजीब दुर्गंध से हो गया। यहां जेलेंस्की का इंतजार कर रहे रिपोर्टर्स को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि पत्रकार 'फेटिड फार्टर' यानी बहुत ज्यादा बदबूदार गैस छोड़ने वाले एक रहस्यमयी शख्स से बेहद परेशान रहे। 

इस बदबू के कारण रिपोर्टर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी. यह कोई पहली बार नहीं था, बल्कि इससे पहले भी एक डिप्लोमैटिक ब्रीफिंग के दौरान तेज बदबू के चलते कई पत्रकारों को जगह छोड़कर बाहर भागना पड़ा था। 

देर रात काम कर रहे पत्रकार केवल कॉफी के सहारे टिके रहे और उन्हें डर था कि कहीं वे किसी अहम ब्रीफिंग को मिस न कर दें. इस थकान और प्रेशर के बीच बदबू ने स्थिति को और खराब कर दिया है। 

डीजल सौदे पर भड़के जेलेंस्की
इस बीच, वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से डीजल खरीदने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इस सौदे से रूस को पैसा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति पुतिन जंग जारी रखने के लिए कर सकते हैं. जेलेंस्की ने रूस पर शांति वार्ता को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया और यूरोप से यूक्रेन को ज्यादा आर्थिक और सैन्य मदद देने की अपील की। 

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस से डीजल खरीदने का समझौता वैश्विक बाजार पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुए संकट के असर की भरपाई नहीं कर पाएगा. लेकिन इससे रूस को अतिरिक्त पैसा जरूर मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments