Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: उधारी की रकम को लेकर बुजुर्ग से मारपीट कर हत्या करने...

बिलासपुर: उधारी की रकम को लेकर बुजुर्ग से मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर: चकरा कुंड में रहने वाले बुजुर्ग से मारपीट कर उसे मौत क़ी नींद सुलाने वाले दो आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक पति राम यादव आरोपी निखिल कश्यप के यहां डेयरी में काम करता था. मृतक कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था इस बात से डेयरी संचालक का पुत्र नाराज था. वही उधारी की रकम को लेकर भी आरोपी निखिल के मन में नाराजगी थी.

इन्हीं बातों को लेकर निखिल ने अपने साथ महेंद्र सिंह के साथ मिलकर मृतक पति राम यादव से मारपीट की गंभीर चोट आने के कारण दोनों आरोपियों ने पति राम को सिम्स में उपचार के लिए दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. क्या बात जाने के बाद दोनों आरोपी सिम से फरार हो गए थे और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी थी. इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम किया था. और डेयरी सकरी पुलिस को भेजा जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments