Homeछत्तीसगढ़बीजापुर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का शिविर नष्ट किया, विस्फोटक...

बीजापुर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का शिविर नष्ट किया, विस्फोटक बरामद

बीजापुर. छत्तीसगढ. के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद एक नक्सली शिविर को ध्वस्त किया तथा वहां से विस्फोटक बरामद किए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारेगुड़ा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया है.

उन्होंने बताया कि भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दम्मूर और बारेगुड़ा गांव के जंगल में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के लगभग 25 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर बुधवार को भोपालपटनम थाने से डीआरजी और महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से सी-60 के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल शाम लगभग साढ.े पांच बजे सुरक्षाबल के जवान जब बारेगुड़ा गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि लगभग 30 मिनट बाद सुरक्षाबल को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन छड़, माओवादी साहित्य, पिटठू बैग, टेंट लगाने का सामान और दैनिक उपयोग का अन्य सामान बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments