Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुर: सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

बीजापुर: सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिहका गांव के जंगल से चार नक्सलियों संतू हेमला (32), मीतु हेमला (29), सन्नू तेलम (30) और कमलू हेमला (40) को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को भैरमगढ़ थाना से जिला रिवर्ज गार्ड (डीआरजी) और जिला बल के संयुक्त दल को बंडलापाल, ईचामीपारा, भटवाड़ा और चिहका गांव की ओर रवाना किया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने चिहका गांव के करीब जंगल से चार नक्सलियों को पकड़ लिया.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के पास से नक्सली पर्चा, बैनर और धारदार हथियार बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूछताछ में जानकारी दी कि वे पुलिस जवानों की रेकी करने तथा अकेले मिलने पर हत्या करने की योजना के साथ क्षेत्र में आए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments