Homeछत्तीसगढ़बीजापुर नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ के डीजीपी, सीआरपीएफ महानिदेशक ने घटनास्थल का दौरा...

बीजापुर नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ के डीजीपी, सीआरपीएफ महानिदेशक ने घटनास्थल का दौरा किया

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक वितुल कुमार ने मंगलवार को राज्य के बीजापुर जिले में उस स्थल का दौरा किया जहां नक्सलियों द्वारा एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट में आठ सुरक्षार्किमयों और एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई थी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य के डीजीपी, सीआरपीएफ महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना का जायजा लिया।
यादव ने बताया कि डीजीपी जुनेजा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुबह घटनास्थल का दौरा किया, जबकि अर्धसैनिक बल के प्रमुख ने दोपहर में दौरा किया।
उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ महानिदेशक के साथ थे।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को जिले के कुटरू थानाक्षेत्र के अंबेली गांव के करीब लगभग 70 किलोग्राम के बारूदी सुरंग का इस्तेमाल करके एक वाहन को उड़ा दिया था।

जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुए इस हमले में आठ सुरक्षार्किमयों की मृत्यु हो गई थी, जिनमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के चार जवान, बस्तर फाइटर्स के चार जवान शामिल थे। इसके साथ ही उक्त वाहन चालक की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। दंतेवाड़ा जिले के करली स्थित पुलिस लाइन में आज जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments