Homeछत्तीसगढ़Bhilai Steel Plant: ठेका श्रमिकों की बढ़ेगी सैलरी, 1 नवंबर से लागू...

Bhilai Steel Plant: ठेका श्रमिकों की बढ़ेगी सैलरी, 1 नवंबर से लागू होगा केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान

भिलाई.

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को 0। नवंबर 2026 से केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान मिलेगा। स्वीपिंग व क्लिनिंग के लिए 704 रु., बिना आर्म के गार्ड को 933 रु और आर्म गार्ड को 1024 रु. मिलेगा। अन्य जाब के लिए अनस्किल्ड को 704 रु., सेमी स्किल्ड को 794 रु., स्किल्ड को 933 रु. और हाईली स्किल्ड को 1024 रु. प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिलेगा।

महारत्न कम्पनी सेल की यूनिटों में हजारों की संख्या में ठेका श्रमिक कार्यरत हैं जो लंबे अर्से से केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को पूरा करते हुए कम्पनी ने अपनी यूनिटों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान देने के लिए परिपत्र जारी कर दिया है। इसको स्टील प्लांट बर्नपुर में 7 नवंबर को तत्संबंध में परिपत्र जारी हो गया है। बीएसपी में भी बहुत जल्द परिपत्र जारी हो जाएगा। बीएसपी के करीब 7000 ठेका श्रमिकों को अब केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान का लाभ मिलेगा।

कुल उपस्थिति के आधार पर होगी गणना
ठेका श्रमिकों का मासिक वेतन, महीने के उनके कुल उपस्थिति दिनों को लागू दैनिक वेतन दरों हा गुणा करके कि भी ठेका श्रमिक उपयुक्त दूरां का। राज में उच्च दर पूर (पिछले वेतन का के अनुसार) वेतन प्राप्त कर रहा है वह वेतन सुरक्षा के लिए पात्र होगा।

प्रतिमाह न्यूनतम वेतनमान 25 हजार रु.
केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान की दरों के हिसाब से हाईली स्किल्ड ठेका श्रमिक को लगभग 25 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। समय-समय पर केन्द्रीय न्यूनतम वेतनमान रिवाइज भी होगा। इसका भी लाभ श्रमिकों को मिलेगा। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उन्हें बढ़ा हुआ वास्तविक वेतन मिल पाता है कि नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments