Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पुलिस के दिवंगत जवान की पत्नी को मिले 1.08 करोड़ रुपये,...

छत्तीसगढ़ पुलिस के दिवंगत जवान की पत्नी को मिले 1.08 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया क्लेम

रायपुर, 18 नवंबर 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ पुलिस वेतन पैकेज के तहत स्वर्गीय सोनवीर कुमार की पत्नी श्रीमती प्रीति देवी को 1 करोड़ 8 लाख रुपये का बीमा क्लेम चेक प्रदान किया। स्वर्गीय सोनवीर कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।

यह क्लेम चेक छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लाभार्थी श्रीमती प्रीति देवी को प्रदान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन्स) एवं अतिरिक्त प्रभार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के श्री विवेकानंद सिन्हा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) श्री प्रदीप गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री दिवाकर पी. सिंह तथा उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) श्री प्रखर कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शीघ्र क्लेम भुगतान के लिए बैंक की सराहना

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत बीमा क्लेम के त्वरित निपटान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक की इस तरह की तत्पर और संवेदनशील सेवा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों का बैंकिंग व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कठिन समय में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देना प्राथमिकता: दिवाकर पी. सिंह

बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री दिवाकर पी. सिंह ने कहा कि बैंक हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी पात्र लाभार्थी के बीमा क्लेम का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार, पुलिस एवं रक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए विभिन्न वेतन पैकेज उपलब्ध करा रहा है। इन पैकेजों के अंतर्गत 2 करोड़ 57 लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध है, जो संबंधित कर्मचारियों और उनके परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के बारे में

20 जुलाई 1908 को सर महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय द्वारा स्थापित बैंक ऑफ बड़ौदा भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों में से एक है। बैंक में भारत सरकार की 63.97 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बैंक का वैश्विक ग्राहक आधार 18 करोड़ से अधिक है और यह पांच महाद्वीपों के 15 देशों में लगभग 65,000 टच पॉइंट्स तथा विभिन्न डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

बैंक का उद्देश्य अपने विविध ग्राहक वर्ग को सरल, सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments