Homeछत्तीसगढ़रायपुर में मौसम खराब, दो विमानों को भेजा गया अन्य विमानतल

रायपुर में मौसम खराब, दो विमानों को भेजा गया अन्य विमानतल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खराब मौसम के कारण विमानों को उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे दो विमानों को अन्य राज्यों के विमानतल पर भेजा गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. स्वामी विवेकानंद विमानतल के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में खराब मौसम के कारण दृश्यता में कमी आ गई थी, जिसके कारण एआईसी 651 (मुंबई से रायपुर) और आईजीओ 6687 (अहमदाबाद से रायपुर) विमानों को नागपुर और भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या एआईसी 651 को सुबह 11:53 बजे तथा आईजीओ 6687 को दोपहर 12:37 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उतरना था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments