Homeछत्तीसगढ़नीट और जेईई स्टूडेंट के लिए आनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी सभी...

नीट और जेईई स्टूडेंट के लिए आनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी सभी विकासखण्डों में होगी: मुख्यमंत्री

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि आज नीट एवं जेईई की आन-लाईन कोचिंग की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 146 विकासखण्डों एवं 4 शहरों में की जा रही है.

निकट भविष्य में हम पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वसुविधा युक्त बेहतर आन लाईन कोचिंग की व्यवस्था भी हम सभी विकासखण्डों में करेंगें. बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवँ शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments