Saturday, September 26, 2026
Homeखेललगातार 3 हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब IPL 2026 के...

लगातार 3 हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब IPL 2026 के प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी, ऐसा है पूरा गणित

How Can Chennai Super Kings Qualify For IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके लिए तीन हार ने उनके लिए आगे के रास्ते मुश्किल कर दिए हैं. यहां से अब चेन्नई को अपनी बाजी पलटनी होगा और बेहतरीन खेल दिखाकर हर मैच को जीतने की कोशिश करनी होगी, इस समय प्वाइंट्स टेबल में तीन हार के साथ सीएसके सबसे नीचे है. सीएसके आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में तीन मैच में तीन हार के साथ 10वें पायदान पर मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लगातार तीन हार के बाद सीएसके कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में 

आरसीबी के हाथों मिली हार सीएसके की लगातार तीसरी हार थी.  CSK अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से हारी थी और उसके बाद उसे पंजाब किंग्स के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा.  लगातार तीन हारों ने सीएसके के अभियान को खतरे में डाल दिया है, और प्लेऑफ़ की रेस में वापस आने के लिए उन्हें एक बड़े बदलाव की दरकार है. आम तौर पर, किसी टीम को प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए, दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर हुए बिना, 16 से 18 पॉइंट्स की जरूरत होती है. सीएसके ने अपने 14 मैचों में से तीन मैच खेल लिए हैं, जिसका मतलब है कि सीधे क्वालिफाई करने का मौका पाने के लिए उन्हें बाकी बचे 11 मैचों में से कम से कम 8 मैच जीतने होंगे. आईपीएल जैसे कड़े मुकाबले वाले टूर्नामेंट में यह काम किसी फ्रेंचाइजी के लिए आसान नहीं होता है.

जीत के अलावा नेट रन रेट पर भी देना होगा ध्यान

जीत के अलावा सीएसके को अब अपने NRR पर भी फोकस करना होगा. इस सीएसके का NRR -2.517 है जो केकेआर, गुजरात और लखनऊ के खराब है. यानी सीएसके को अब बाजी पलटने के लिए अपने बचे 11 मैच में से 8 में जीत ही नहीं बल्कि अच्छे NRR के साथ जीत हासिल करनी होगी.

सीएसके का अगला मैच अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है. दिल्ली के खिलाफ सीएसके 11 अप्रैल को मैदान पर होगी. इसके बाद 14 अप्रैल को केकेआर के साथ भिड़ेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments