Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: कई मामलों के आरोपी की गोली मारकर हत्या

बिलासपुर: कई मामलों के आरोपी की गोली मारकर हत्या

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने कई मामलों में आरोपी एक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शहर के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुरकाडीह बाईपास चौक के करीब अज्ञात हमलावरों ने संजू त्रिपाठी (38) की गोली मारकर हत्या कर दी है. उनके मुताबिक त्रिपाठी के विरूद्ध जान से मारने की धमकी देने समेत 27 मामले दर्ज हैं.

बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि आज शाम करीब सवा चार बजे तुर्काडीह बाईपास चौक के करीब अज्ञात हमलावर पहुंचे और उन्होंने कार में बैठे त्रिपाठी पर गोलीबारी कर दी. उनके अनुसार इस घटना में त्रिपाठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जायसवाल ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया. वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है. शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. त्रिपाठी के सत्ताधारी दल कांग्रेस से जुड़े होने के सवाल पर पुलिस अधिकारियों ने बताया? कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है. इस बीच, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि संजू त्रिपाठी के पहले युवक कांग्रेस में सक्रिय होने की जानकारी है, वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी के किसी पद में नहीं था. बिलासपुर जिले की पुलिस ने संजू त्रिपाठी के आपराधिक रिकॉर्ड की एक सूची भी जारी की है जिसमें वह 27 अपराधों में आरोपी था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments