Homeछत्तीसगढ़आंधी-तूफान का असर: 60 गांवों में लौटी बिजली, 5 गांवों का इंतजार...

आंधी-तूफान का असर: 60 गांवों में लौटी बिजली, 5 गांवों का इंतजार जारी

जगदलपुर। बस्तर संभाग अंतर्गत सुकमा जिले में 28 मई की दोपहर को आंधी, तूफान एवं बारिश से विद्युत लाईन की तबाही हुई, जिससे उपभोक्ताओं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे 11 केव्ही के 34, एलटी के 60 यानि 94 पोल टूट गए और छिंदगढ़, नेतानार, कूकानार, गादीरास व तोंगपाल उपकेंद्र बंद रहे।

विद्युत कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता केव्ही मैथ्यू, सुकमा के कार्यपालन अभियंता एचके ध्रुव के नेतृत्व में सहायक, कनिष्ठ अभियंताओं के साथ कर्मचारियों के प्रयास से बंद उपकेन्द्रों की सप्लाई शुरू की और 117 गांवों में से 52 गांव तीसरे दिन बिजली बहाल हो सकी। साथ ही चौथे दिन रविवार को 60 गांव में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वहीं 5 गांव की बिजली अभी भी बंद है। अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता के नेतृत्व में कर्मचारी बंद बिजली को बहाल करने में जुटे हुए हैं।

officials restoring power

5 गांव में आज बहाल होगी बिजली
विद्युत कंपनी जगदलपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री मैथ्यू ने बताया कि 5 गांवों की विद्युत लाईन को सुधारने में कर्मचारी जुटे हुए है, जो सोमवार को बंद बिजली बहाल होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments