Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी का है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, गोपी निषाद उर्फ मंगल सुबह से शराब और गोली के नशे में धुत्त था. आज मंगलम भवन के सामने आरोपी शुभम साहू और गोपी निषाद के बीच नशे को लेकर मामूली विवाद हुआ. इस दौरान शुभम साहू ने गोपी निषाद के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसके बाद गोपी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना के बाद पुलिस मामले की पतासाजी में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को मेकाहारा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि आरोपी शुभम साहू पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments