Homeछत्तीसगढ़केंद्रीय राज्यमंत्री के स्कूल को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने की...

केंद्रीय राज्यमंत्री के स्कूल को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने की कॉलेज की घोषणा

लोरमी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे. आजादी के बाद यह पहली मौका है, जब किसी मुख्यमंत्री ने इस गांव का दौरा किया. मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्रवासियों को उच्च शिक्षा की सौगात दी.

प्रवास के दौरान उन्होंने मुंगेली जिले में 465 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू अपने बचपन और शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए भावुक हो उठे. उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन अपने गृहग्राम डिंडौरी से पैदल चलकर ग्राम कंतेली स्कूली पढ़ाई करने जाते थे. इसी मिट्टी से मिली शिक्षा ने उनके जीवन की नींव रखी. आज उसी कंतेली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ किया. तोखन साहू ने कहा कि कतेली में महाविद्यालय शुरू होना उनके लिए गौरव और भावनात्मक क्षण है, जिससे अब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

5 करोड़ से संवरेगा वही स्कूल, जहां पढ़े तोखन
अपनी जड़ों से जुड़ाव दिखाते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बताया कि जिस स्कूल में उन्होंने स्कूली शिक्षा ग्रहण की, उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं. इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है. इस योजना के तहत स्कूल में डिजिटल कक्षाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जबकि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है.

पहली बार डिंडौरी गांव पहुंचे सीएम
कंतेली में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय सीधे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे. आजादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर पूरे डिंडौरी में उत्सव जैसा माहौल रहा. ग्रामीणों ने पारंपरिक सुआ नृत्य और रामधुन की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया. वहीं, तोखन साहू के परिजनों ने आरती उतारकर पुष्पवर्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने तोखन साहू के पिता बलदाऊ साहू को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने बड़ी अम्मा रामबाई से आत्मीय मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments