Homeछत्तीसगढ़तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के रहने वाले आठ माओवादी गिरफ्तार

तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के रहने वाले आठ माओवादी गिरफ्तार

हैदराबाद. तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पड़ोसी छत्तीसगढ. राज्य के रहने वाले इन आठ लोगों को बुधवार को जिले के चेरला मंडल के तिप्पापुरम वन क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के र्किमयों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए तलाश अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि ये लोग पिछले दो वर्षों से भाकपा (माओवादी) पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे.
इन लोगों ने अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पुलिस र्किमयों को मारने के लिए पिछले साल जुलाई में चेरला मंडल के दो गांवों के बीच बीटी रोड पर 12 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बिछायी थी. उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और विस्फोटक अधिनियम के साथ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments