Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़आईएएस रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में की...

आईएएस रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में की गई पेश…

रायपुर: आईएएस रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी आज विशेष अदालत में पेश किया गया। ईडी की टीम ने शुक्रवार को रानू साहू के निवास पर छापेमारी की थी। कोरबा की पूर्व कलेक्टर रानू साहू पर कोल स्कैम में संलिप्तता के चलते ईडी ने केस भी दर्ज किया है। उनकी 20 करोड़ से अधिक की प्रापर्टी पहले ही अटैच कर चुकी है। ईडी की टीम लंबी पूछताछ के बाद रानू साहू को अपने साथ ले गई, और फिर गिरफ्तार किया गया। उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया।

रानू साहू प्रदेश की दूसरी आईएएस हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले समीर विश्नोई को भी कोल स्कैम में गिरफ्तार किया था। समीर अभी भी जेल में हैं। प्रदेश में कई, और जगहों पर ईडी की जांच चल रही है। इनमें नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर, और कोरबा नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय भी हैं। इसके अलावा राजनांदगांव के आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, बिलासपुर के सप्लायर संजय शिंदे, और अंबिकापुर के अशोक अग्रवाल के यहां भी जांच पड़ताल चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments