Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़गर्ल्स टॉयलेट में घुस कर छात्रों के साथ टीचर करता था छेड़छाड़,...

गर्ल्स टॉयलेट में घुस कर छात्रों के साथ टीचर करता था छेड़छाड़, शिकायत पर हुआ सस्पेंड…

महासमुंद: बागबाहरा विकासखंड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की आठवीं की छात्राओं ने प्राचार्य से शिक्षक की शिकायत की थी. जिसमें कहा गया था कि शिक्षक उन्हों बैड टच करता है. जिस पर कलेक्टर ने आरोपी शिक्षक प्रमोद दास को निलंबित कर दिया है.

दरअसल, एक मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड से सामने आया है. जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की आठवीं की छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की. इंग्लिश के शिक्षक प्रमोद दास उनको बैड टच करते हैं और कभी-कभी शौचालय में भी आ जाते हैं. छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य ने अभिभावक और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को बुलाया और बैठक की. बैठक में मामला सही पाये जाने पर प्राचार्य ने बागबाहरा थाना में लिखित सूचना दी थी.

इस पूरे मामले मे जहां प्राचार्य और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी इस घटना की पुष्टि की थी. जांच के बाद लिखित रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही थी. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी. गौरतलब है कि प्रभारी डीईओ ने बताया कि इसके पहले भी इस शिक्षक के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिल चुकी है, तब उन्हें समझाया गया था. अब फिर से शिकायत आई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments