Homeछत्तीसगढ़गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल राजधानी में और मुख्यमंत्री जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल राजधानी में और मुख्यमंत्री जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर. 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे.

इसी तरह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे.

विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशिष सिंह बलरामपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव सुशकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, विधायक डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विधायक विनय कुमार भगत जशपुर, विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर, विधायक यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments