Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुर में मूसलाधार बारिश, कलेक्टर ने स्कूलों को बंद करने का आदेश...

जगदलपुर में मूसलाधार बारिश, कलेक्टर ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

जगदलपुर: जगदलपुर में कल से भारी बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर हैं। सड़कें भी जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने जगदलपुर में कल येलो अलर्ट घोषित किया था। आज और आने वाले कल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। लगातार मूसलाधार बारिश को देखते जगदलपुर के कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के आदेशानुसार व्हाट्सएप में सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 7 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1536.6 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 272.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments