Homeछत्तीसगढ़केदार नाथ गुप्ता बने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, शिवनारायण पाण्डेय ने उपाध्यक्ष...

केदार नाथ गुप्ता बने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, शिवनारायण पाण्डेय ने उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) में श्री केदार नाथ गुप्ता को अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4726, दिनांक 02 नवंबर 2026 के तहत दोनों को इन पदों पर नामांकित किया गया।

इसी क्रम में 06 नवंबर 2026 को अपेक्स बैंक मुख्यालय, सेक्टर-24, नवा रायपुर में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्री केदार नाथ गुप्ता ने अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय ने उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री श्री कनीराम, मार्कफेड अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी, नवनियुक्त मार्कफेड उपाध्यक्ष श्री सुधीर पांडेय, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के प्राधिकृत अधिकारी श्री सौरभ शर्मा, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, रायपुर के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा एवं अम्बिकापुर के अध्यक्ष श्री रामकिशुन सिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला सहकारी बैंक रायपुर के उपाध्यक्ष श्री अभिनेष कश्यप, अम्बिकापुर के उपाध्यक्ष श्री जगदीश साहू, दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री नरेश यदु तथा रायपुर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री दीपेश अग्रवाल भी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक एवं प्रभारी प्रबंध संचालक श्री युगल किशोर ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश व्यास सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments