नया रायपुर। एनटीपीसी नया रायपुर में 07 नवंबर 2026 को एनटीपीसी का स्थापना दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बिद्या नंद झा, ईडी (OS-R&M) ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एनटीपीसी गीत गाया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री बिद्या नंद झा ने एनटीपीसी के पिछले 51 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और देश के विकास में कंपनी के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों और ऊर्जा क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री हर्ष आहूजा, ईडी-USSC ने कहा कि एनटीपीसी हरित भविष्य के निर्माण के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। साथ ही गुब्बारे छोड़कर इस विशेष अवसर का उत्सव मनाया गया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर एनटीपीसी के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।


