रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने राजधानी रायपुर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिलाई स्थित 220/132 केवी उपकेंद्र में 160 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की है। पहले यहां 125 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर संचालित था, जिसे बढ़ाकर 160 एमवीए किया गया है।
इस क्षमता वृद्धि से रायपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। भीषण गर्मी के दौरान बढ़ते लोड को देखते हुए यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को अब अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।


