HomeखेलRCB vs GT IPL 2026 Final: बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन, विराट...

RCB vs GT IPL 2026 Final: बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन, विराट कोहली ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

IPL 2026 Final Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने Gujarat Titans को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली। जीत का यादगार पल तब आया जब विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। कोहली 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे।

टॉस और मैच का रुख
RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ RCB लगातार दो IPL खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस  यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। खास बात यह है कि RCB ने 2025 और 2026 दोनों खिताब अहमदाबाद में ही जीते।

विराट-वेंकटेश ने रखी जीत की नींव
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को तेज शुरुआत मिली। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली। दूसरी ओर विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 62 रन जोड़ दिए।

हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) जल्दी आउट हो गए, लेकिन कोहली ने एक छोर संभाले रखा। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर अहम योगदान दिया। अंत में जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे और कोहली के साथ टीम को जीत दिलाई।

Virat Kohli is the Player of the Match
Virat Kohli is the Player of the Match  IPL 2026 final

गुजरात की खराब शुरुआत
गुजरात टाइटंस की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने 55 रन तक तीन प्रमुख विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10 रन, साई सुदर्शन 12 रन और निशांत सिंधु 20 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर भी 19 रन ही बना सके।

एक छोर पर वॉशिंगटन सुंदर डटे रहे और 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। अर्शद खान और जेसन होल्डर के साथ छोटी साझेदारियों की बदौलत गुजरात 155/8 तक पहुंच सका।

रसिख सलाम बने गेंदबाजी के हीरो
RCB की ओर से रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं क्रुणाल पंड्या को 1 सफलता मिली।

मैच का टर्निंग पॉइंट

  • विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी
  • वेंकटेश अय्यर के 16 गेंदों में 32 रन
  • रसिख सलाम के 3 विकेट
  • वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक
  • विजयी छक्के के साथ कोहली का मैच फिनिश करना

Match Highlights:

  • RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।
  • बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी।
  • विराट कोहली ने विजयी छक्का लगाकर मैच खत्म किया।
  • रसिख सलाम डार ने 3 विकेट लेकर फाइनल में बड़ा असर डाला।
  • गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 155/8 का स्कोर ही बना सकी।
  • वॉशिंगटन सुंदर ने GT के लिए अर्धशतक लगाया।

IPL 2026 Award Winners

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)
वैभव सूर्यवंशी

ऑरेंज कैप
वैभव सूर्यवंशी
रन: 776

पर्पल कैप
कगिसो रबाडा
विकेट: 29

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न
वैभव सूर्यवंशी

सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न
वैभव सूर्यवंशी
स्ट्राइक रेट: 237.3

सुपर सिक्स ऑफ़ द सीज़न
वैभव सूर्यवंशी
छक्के: 72

फेयरप्ले अवार्ड
पंजाब किंग्स

कैच ऑफ़ द सीज़न
मनीष पांडे
बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लेकर टिम डेविड को आउट किया।

सबसे ज़्यादा डॉट बॉल
मोहम्मद सिराज
डॉट बॉल: 172

सबसे ज़्यादा चौके
साई सुदर्शन
चौके: 75

RCB vs GT IPL 2026 Final अपडेट: मैच की खास बातें लाइव ब्लॉग में पढ़ें

IPL 2026 Awards List: वैभव सूर्यवंशी जीते 5 अवार्ड्स

IPL 2026 Awards में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने MVP, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस समेत 5 अवॉर्ड जीते।

 

00:28 AM(7 hours ago )

IPL 2026 Final Stats: RCB ने बनाई कई बड़ी उपलब्धियां

IPL फाइनल में POTM जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • Anil Kumble – 38 साल 219 दिन (RCB, 2009)
  • Virat Kohli – 37 साल 207 दिन (RCB, 2026)
  • Faf du Plessis – 37 साल 94 दिन (CSK, 2021)
  • Shane Watson – 36 साल 344 दिन (CSK, 2018)

लगातार IPL टाइटल जीतने वाली टीमें

  • Chennai Super Kings – 2010, 2011
  • Mumbai Indians – 2019, 2020
  • Royal Challengers Bengaluru – 2025, 2026

RCB अब IPL इतिहास की तीसरी टीम बन गई है जिसने लगातार दो सीजन में खिताब जीता है।

सबसे ज्यादा IPL टाइटल

  • Mumbai Indians:    5
  • Chennai Super Kings:  5
  • Kolkata Knight Riders:   3
  • Royal Challengers Bengaluru:    2

एक ही वेन्यू पर दो IPL फाइनल जीतने वाली टीमें

  • Mumbai Indians – कोलकाता (2013, 2015)
  • Mumbai Indians – हैदराबाद (2017, 2019)
  • Kolkata Knight Riders – चेन्नई (2012, 2024)
  • Royal Challengers Bengaluru – अहमदाबाद (2025, 2026)

Qualifier-1 का दबदबा
2011 में मौजूदा प्लेऑफ सिस्टम लागू होने के बाद से Qualifier-1 जीतने वाली टीम ने 16 में से 13 IPL फाइनल जीते हैं। खास बात यह है कि पिछले 9 सीजन से लगातार Qualifier-1 विजेता ही चैंपियन बन रहा है।

पांच या उससे ज्यादा IPL फाइनल जीत में शामिल खिलाड़ी

  • Rohit Sharma – 6
  • Ambati Rayudu – 6
  • MS Dhoni – 5
  • Kieron Pollard – 5
  • Hardik Pandya – 5
  • Krunal Pandya – 5

कई बार Purple Cap जीतने वाले खिलाड़ी

  • Dwayne Bravo – 2013, 2015
  • Bhuvneshwar Kumar – 2016, 2017
  • Harshal Patel – 2021, 2024
  • Kagiso Rabada – 2020, 2026

IPL 2026: रिकॉर्ड्स का सीजन
यह IPL इतिहास का सबसे आक्रामक और हाई-स्कोरिंग सीजन साबित हुआ।

  • एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: 27,450
  • प्रति विकेट सबसे ज्यादा रन: 31.26
  • सबसे ज्यादा रन रेट (RPO): 9.88
  • सबसे ज्यादा चौके: 2,332
  • सबसे ज्यादा छक्के: 1,426
  • सबसे ज्यादा शतक: 15
  • 200+ स्कोर: 65
  • 200+ स्कोर के सफल चेज: 17

विराट कोहली की Fastest T20 Fifty, Anushka Sharma की Flying Kiss वायरल

 

 

IPL 2026 Final: विराट कोहली ने ऐसे किया फिनिश | वीडियो

 

 

बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी

rcb champion ipl

विराट कोहली ने फाइनल में शानदार अर्धशतक

IPL 2026 Final Live Score Updates: विराट कोहली ने फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ा। मोहम्मद अरशद खान ने टिम डेविड को आउट किया। गुजरात टाइटंस ने RCB को 156 रन का लक्ष्य दिया है। पल-पल के अपडेट पढ़ें।

बेंगलुरु को मिला 156 का लक्ष्य

फाइनल मुकाबले की पहली पारी का रोमांच खत्म हो चुका है और मैच अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। आरसीबी के गेंदबाजों ने फाइनल के दबाव को बखूबी संभालते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रनों पर रोक दिया है, जिससे अब बेंगलुरु को ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए 120 गेंदों में 156 रन बनाने होंगे।

राशिद और होल्डर आउट, अंतिम ओवरों में बिखरी गुजरात

आईपीएल 2026 के इस खिताबी महामुकाबले के अंतिम ओवरों में गुजरात टाइटंस का लोअर-ऑर्डर पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। टीम को 19.2 ओवर में 151 रन के स्कोर पर राशिद खान के रूप में आठवां झटका लगा है। एक छक्का जड़कर आक्रामक रुख अपना रहे राशिद खान को रसीख सलाम डार ने अपने जाल में फंसाया, जिनका कैच रोमारियो शेफर्ड ने लपका। राशिद 3 गेंदों में 7 रन बना सके। यह रसीख सलाम डार का इस मैच में तीसरा बड़ा विकेट है।

इससे पहले, सातवें विकेट के रूप में अनुभवी जेसन होल्डर भी 5 गेंदों में 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जोश हेजलवुड को कैच दे बैठे थे। एक तरफ जहाँ गुजरात के विकेट लगातार गिर रहे हैं, वहीं दूसरे छोर पर वाशिंगटन सुंदर चट्टान की तरह डटे हुए हैं और 36 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं। अब देखना होगा कि बचे हुए ओवरों में गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाती है या नहीं।

गुजरात के 6 विकेट गिरे

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी इस खिताबी मुकाबले में पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। पारी के 16.1 ओवर में टीम को 115 रन के स्कोर पर राहुल तेवतिया के रूप में छठा और बहुत बड़ा झटका लगा है। फिनिशर की भूमिका निभाने आए तेवतिया आरसीबी के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और 5 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज रसीख सलाम डार की गेंद पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बेहतरीन कैच लपककर तेवतिया की पारी का अंत किया।

रसीख सलाम डार ने इस मैच में अपनी दूसरी सफलता हासिल कर गुजरात को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है। अब क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर (28 रन) का साथ देने अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर आए हैं, जिन पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की भारी जिम्मेदारी होगी।

100 से पहले आधी गुजरात पवेलियन लौटी

अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात टाइटंस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और टीम ने 14.1 ओवर में 99 रन के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया है। पिछले ओवरों में दो शानदार छक्के जड़कर 6 गेंदों में 15 रन बनाने वाले आक्रामक बल्लेबाज अरशद खान को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

हेजलवुड ने एक तीखी शॉर्ट पिच गेंद (बाउंसर) फेंकी, जिस पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में अरशद पूरी तरह जगह नहीं बना पाए। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े रसीख सलाम डार के हाथों में समा गई। इस बड़े विकेट के गिरने के बाद अब मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में बाएं हाथ के धुरंधर राहुल तेवतिया आए हैं, जिन पर वाशिंगटन सुंदर (19 रन) के साथ मिलकर पारी को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

गुजरात टाइटंस को लगा चौथा झटका

आईपीएल 2026 के इस खिताबी महामुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है और टीम को 12.1 ओवर में 73 रन के स्कोर पर जोस बटलर के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा है। क्रीज पर टिकने का प्रयास कर रहे खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर को स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया, जहां विकेटकीपर जितेश शर्मा ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें शानदार तरीके से स्टंप आउट कर दिया। बटलर 23 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बना सके।

फिलहाल क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर 8 रन और अरशद खान बिना खाता खोले संघर्ष कर रहे हैं, जबकि आरसीबी के गेंदबाज मैच पर अपना पूरा नियंत्रण बनाए हुए हैं।

गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात टाइटंस की टीम अभी शुरुआती दो झटकों से उबरने की कोशिश कर ही रही थी कि युवा बल्लेबाज निशांत सिंधु के रूप में टीम को तीसरा बड़ा झटका लग गया। क्रीज पर टिककर पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे निशांत सिंधु को तेज गेंदबाज रसीख सलाम डार ने अपने जाल में फंसाया। डार की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने कोई गलती नहीं की और एक शानदार कैच लपककर सिंधु की पारी का अंत कर दिया। आउट होने से पहले निशांत सिंधु ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। अच्छी लय में दिख रहे सिंधु के इस विकेट ने गुजरात के मध्यक्रम को गहरे संकट में डाल दिया और आरसीबी की टीम मैच में पूरी तरह हावी हो गई।

गुजरात की मुश्किलें बढ़ीं, भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को जाल में फंसाया

आईपीएल 2026 के इस महा-फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम को चौथे ही ओवर में साई सुदर्शन के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग गया है। पारी के 3.4 ओवर में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी सटीक रणनीति के तहत सुदर्शन को एक शानदार शॉर्ट पिच गेंद (बाउंसर) फेंकी। सुदर्शन इस गेंद पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं रख सके और शॉट खेलने के प्रयास में बल्ले का ऊपरी किनारा (Top Edge) दे बैठे।

हवा में तैरती गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में दौड़ते हुए विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक बेहतरीन कैच में तब्दील कर दिया। साई सुदर्शन 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान शुभमन गिल के बाद सुदर्शन का विकेट गिरने से डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत में ही मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।

गुजरात को लगा सबसे बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौटे

आईपीएल 2026 के इस खिताबी महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को तीसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है। इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पारी के 2.2 ओवर में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने गिल का एक शानदार कैच लपका। गिल ने अपनी 8 गेंदों की छोटी पारी में दो चौके लगाए।

इस बड़े विकेट के पतन के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन हो गया है। फिलहाल क्रीज पर साई सुदर्शन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं, और इस शुरुआती सफलता के बाद आरसीबी ने फाइनल के इस बड़े मैच में अपना दबाव बना लिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Playing XI)

  1. विराट कोहली (Virat Kohli)
  2. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)
  3. रजत पाटीदार (कप्तान) (Rajat Patidar)
  4. जितेश शर्मा (विकेटकीपर) (Jitesh Sharma)
  5. टिम डेविड (Tim David)
  6. क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)
  7. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd)
  8. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
  9. जैकब डफी (Jacob Duffy)
  10. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)
  11. रसीख सलाम डार (Rasikh Salam Dar)

इम्पैक्ट विकल्प (RCB Impact Subs): वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चोहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Playing XI)

  1. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan)
  2. शुभमन गिल (कप्तान) (Shubman Gill)
  3. जोस बटलर (विकेटकीपर) (Jos Buttler)
  4. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)
  5. राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia)
  6. निशांत सिंधु (Nishant Sindhu)
  7. जेसन होल्डर (Jason Holder)
  8. राशिद खान (Rashid Khan)
  9. अरशद खान (Arshad Khan)
  10. कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada)
  11. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)

इम्पैक्ट विकल्प (GT Impact Subs): प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

आईपीएल 2026 के महा-फाइनल का बिगुल बज चुका है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस की पहली बाजी जीतकर पहले गेंदबाजी करने का रणनीतिक फैसला किया है। टॉस के दौरान कप्तान पाटीदार ने पिच की तारीफ करते हुए कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए एक बेहतरीन विकेट है, जहां गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आएगी। उन्होंने माना कि पूरे 40 ओवरों के खेल में पिच का मिजाज बदलने की उम्मीद कम है, इसलिए वे विपक्षी टीम को जल्द से जल्द रोकना चाहेंगे। पिछले साल के फाइनल की यादों को ताजा करते हुए पाटीदार ने साफ किया कि अब साल 2026 है और खिताबी रेखा को पार करने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। स्टेडियम के शानदार माहौल और फैंस के जबरदस्त सपोर्ट के बीच आरसीबी आज बिना किसी बदलाव (Unchanged Playing XI) के मैदान पर उतरी है।

IPL 2026 Final LIVE: गिल घर में खेलेंगे आईपीएल फाइनल

शुभमन गिल रविवार को अपनी पसंदीदा जगह पर IPL फाइनल खेलेंगे। अहमदाबाद ने उन्हें 54 की औसत से अपने करियर के लगभग 25% T20 रन दिए हैं।

 

 

IPL 2026 Final LIVE: अहमदाबाद में देर रात बारिश हुई थी

पिच को तेज़ गर्मी से बचाने के लिए कवर्स से ढका गया है, और टॉस के करीब आने पर पिच को खोला जाएगा। फाइनल के लिए इस्तेमाल की जा रही पिच लाल और काली मिट्टी का मिक्स है, यह कॉम्बिनेशन अक्सर पेस, बाउंस और ग्रिप के बीच बैलेंस देता है।

IPL 2026 Final LIVE: फैंस कर रहे टीम की जीत के लिए हवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार आईपीएल जीते, इसी ख्वाहिश के साथ फैंस देश के अलग-अलग हिस्सों में हवन कर रहे।

 

 

IPL 2026 Final LIVE: आरसीबी और गुजरात के बीच फाइनल फाइट

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments