Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, तेज बारिश और अंधड़ को लेकर कई जिलों...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, तेज बारिश और अंधड़ को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं, हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं, हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार नारायणपुर, गरियाबंद, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सतर्क रहने कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments