Homeदेश विदेशPM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम को मिली सुरक्षा, दुकान के...

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम को मिली सुरक्षा, दुकान के बाहर CRPF तैनात

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रहने वाले एक साधारण झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ अचानक तब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी छोटी सी दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाया था । उस वक्त यह घटना पूरे देश में छा गई थी। लेकिन अब वही मुलाकात बिक्रम और उनके परिवार के लिए चिंता का कारण बनती दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बिक्रम की दुकान और उनके घर के आसपास पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक छोटी-सी मुलाकात ने जिस झालमुड़ी विक्रेता को देश भर में मशहूर कर दिया था, आज वही प्रसिद्धि उसके और उसके परिवार के लिए जान का खतरा बन गई है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक साधारण झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ उस समय सुर्खियों में आए थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था. लेकिन अब बिक्रम साऊ का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों, विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं.

बिक्रम का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. कॉल करने वाले उन्हें पीएम मोदी से जुड़ने के कारण निशाना बनाने की बात कह रहे हैं. पुलिस उन नंबरों की भी जांच कर रही है जिनसे धमकी भरे कॉल किए गए। अधिकारियों का कहना है कि कॉल्स की लोकेशन और सोर्स का पता लगाने की कोशिश जारी है।

मामले की गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की है. बिक्रम साऊ की सुरक्षा के लिए उनकी दुकान और आवास के आसपास पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है.

पुलिस प्रशासन ने उन इंटरनेशनल नंबरों को ट्रैक करना शुरू कर दिया है जिनसे कॉल आ रहे हैं. इस घटना के बाद झाड़ग्राम के स्थानीय निवासियों में भी चिंता और सनसनी का माहौल है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments