Homeदेश विदेशबाल्टी छूने पर दलित पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, थूक चटवाने और...

बाल्टी छूने पर दलित पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, थूक चटवाने और जूते का पानी पिलाने का आरोप

कानपुर. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दलित किशोर और उसके पिता की दबंगों ने जमकर पिटाई की. न सिर्फ पिटाई की, बल्कि जातिसूचक गालियां देते हुए मुर्गा बनवाया. जब इतने में भी मन नहीं भरा तो थूक चटवाया और जूते में पानी भरकर पिलाया. पूरा मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वैसे तो योगी सरकार सुशासन का दावा करती है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यही है योगी सरकार का सुशासन?

बता दें कि पूरा मामला सचेंडी इलाके का है. जहां एक किशोर अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था. इस दौरान उसे प्यास लगी तो वह नजदीक के सरकारी हैंडपंप में पहुंचा और वहां मौजूद एक घर के बाहर रखी बाल्टी को छुआ ही था कि वहां मौजूद लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए रोक लिया. हंगामा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

उसके बाद दबंगों ने सभी के सामने किशोर के कपड़े उतरवाकर पिटाई कर मुर्गा बनवाया. पिटाई के बाद जूते में पानी भरकर भी पिलाया. बेटे को पीटने की जानकारी मिलते ही पिता भी मौके पर पहुंचे और दबंगों को रोकने को कोशिश की. इस दौरान दबंगों ने किशोर के पिता की पिटाई कर पसली तोड़ दी. दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments