Homeछत्तीसगढ़मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक द्वारा गाँव के गावर लोग कहकर छत्तीसगढ़ियो...

मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक द्वारा गाँव के गावर लोग कहकर छत्तीसगढ़ियो का किया अपमान गाली -गलौज और धमकी , शिक्षिका परिवार ने की कार्रवाई की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, एक शिक्षिका अपने परिवार के साथ घूमने के लिए मैग्नेटो मॉल पहुंची थीं, जहां पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान मिरर छत्तीसगढ़ से जुड़े सोमा देवांगन एवं संचालक रॉकी रोहन द्वारा शिक्षिका और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया तथा “कहां-कहां से गांव के गंवार लोग आ जाते हैं” जैसे शब्द कहकर धमकाया गया। घटना के बाद परिवार काफी आहत और भयभीत बताया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि एक महिला शिक्षिका के साथ सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी के प्रतिष्ठित स्थानों में इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments