Homeछत्तीसगढ़खाद्य मंत्री बघेल ने कुएं में जहरीली गैस से मृतकों के परिजनों...

खाद्य मंत्री बघेल ने कुएं में जहरीली गैस से मृतकों के परिजनों से मुलाकात की

रायपुर. खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों आत्माराम साहू, रामकुमार ध्रुव एवं राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की.

मंत्री दयालदास बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने परिवारजनों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत तीनों परिवारों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. विदित हो कि बीते शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ में केसिंग पाईप की मरम्मत करने के लिए कुएं में उतरे 55 वर्षीय आत्माराम साहू, 45 वर्षीय राम कुमार ध्रुव एवं 25 वर्षीय राकेश साहू की जहरीली गैस के रिसाव से मृत्यु हो गई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments