Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रदेश में कोरोना के 8 नए केस मिले

प्रदेश में कोरोना के 8 नए केस मिले

रायपुर. प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार को 8 नए संक्रमित मिले हैं. धमतरी, सरगुजा एवं बलरामपुर से 2-2, दुर्ग एवं बीजापुर जिले से 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावा प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित 23 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं. वहीं कहीं
भी कोरोना से मौत की भी पुष्टि नहीं हुई है. 7420 लोगों की जांच में 0.11 प्रतिशत संक्रमण दर से मरीज मिले हैं. इसके अलावा 8 मरीज
रिकवर भी हुए हैं. ऐसे में सक्रिय मरीज 70 पर ही स्थिर हैं. रायपुर में सर्वाधिक 10, बलरामपुर में 8, दुर्ग से 7 मरीज सक्रिय हैं. इसके अलावा
महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर- चांपा, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर जिले में एक भी कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments