Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा...

छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित

रायपुर. भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

पुलिस वीरता पदक – 15
शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक, जिला बालोद, निर्मल जांगड़े, उप निरीक्षक, हाल निरीक्षक, जिला कांकेर, अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, तुलाराम कुहरामी, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, गोपाल बोड्डु, आरक्षक, जिला बीजापुर, हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक, जिला बीजापुर, मोती लाल राठौर, आरक्षक, जिला बीजापुर, गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, जिला बीजापुर, सुकारू राम, आरक्षक, जिला बीजापुर, मुन्ना कड़ती, आरक्षक, जिला बीजापुर, कृष्णा गाली, आरक्षक, जिला बीजापुर, भीमा, आरक्षक, जिला बीजापुर, धनीराम कोरसा, आरक्षक, जिला बीजापुर, कृष्णा ताती, आरक्षक, जिला बीजापुर.

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक – 1
आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी, पीटीसी बोरगांव.

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक – 9
सुशील चंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, राहुल भगत, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग.शासन, रायपुर, राजकुमार मिंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण शाला, माना-रायपुर, गुरजीत सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर, प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, रायपुर, प्रभु लाल कोमरे, कंपनी कमाण्डर, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक, जिला बस्तर, धरम सिंह नरेटी, प्रधान आरक्षक, जिला सुकमा, रविन्द्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक, जिला कांकेर.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments