Homeछत्तीसगढ़शादी से पहले किसान के घर 12 लाख की चोरी

शादी से पहले किसान के घर 12 लाख की चोरी

रायपुर/धरसींवा/मांढर. विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मांढर से लगे अकोली गांव में एक किसान सुरेश वर्मा के घर से 3 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 12 लाख की चोरी हो गई. चोरों ने घर के दरवाजे में छेदकर कुंडी खोली और चोरी की वारदात को अंजाम देने केबाद फरार हो गए.जेवर के खाली रैपर व बैग खेत में मिले हैं. सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट सिलतरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई.

चोरी गुरुवार-शुक्रवार की देर रात हुई है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुरेश वर्मा के पुत्र और पुत्री की 11 मई को शादी होनी है. इसके लिए
उन्होंने जेवर खरीदे थे.साथ ही शादी में होने वाले खर्च के लिए रुपए घर में रखे थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments