Homeछत्तीसगढ़छग: ईओडब्ल्यू-एसीबी ने डीएमएफ, कस्टम चावल मिल कथित घोटालों में प्राथमिकी दर्ज...

छग: ईओडब्ल्यू-एसीबी ने डीएमएफ, कस्टम चावल मिल कथित घोटालों में प्राथमिकी दर्ज की

रायपुर. छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा/एसीबी ने ईडी की शिकायत के आधार पर जिला खनिज फाउंडेशन और कस्टम चावल मिल कथित घोटालों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं. ईडी ने राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय दोनों मामलों से संबंधित कथित घोटालों की जांच शुरू की थी. एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि इस महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गईं और इसमें नौकरशाहों, ठेकेदारों और अन्य को आरोपी बनाया गया है.

राज्य सरकार के एक बयान में कहा गया है कि डीएमएफ मामले में, (आईएएस अधिकारी) रानू साहू और अन्य लोक सेवकों ने प्रथम दृष्टया अपने पद का दुरुपयोग किया और विभिन्न बोलीदाताओं के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची. प्रवर्तन निदेशालय के वकील सौरभ पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ईडी ने डीएमएफ और चावल (कस्टम मिलिंग) मामलों के संदर्भ में राज्य सरकार के साथ जानकारी साझा की थी, जिसके बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments