Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़गरियाबंद: मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल

गरियाबंद: मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल

गरियाबंद. छत्तीसगढ. के गरियाबंद जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि यह मुठभेड़ दोपहर बाद मैनपुर थाना क्षेत्र के तहत सिकासेर बांध के पास एक जंगल में हुई. उस समय जिला बल की एक टीम उग्रवादियों की आवाजाही के बारे में जानकारी मिलने के बाद नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी.

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 170 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी का पता लगने पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. कांबले ने कहा, “मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल में भाग गए. घटनास्थल पर एक महिला नक्सली घायल मिली. उसे इलाज के लिए गरियाबंद ले जाया गया है.” उन्होंने बताया कि घायल महिला नक्सली की अभी तक पहचान नहीं हो सकती है लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह सुकमा जिले के सिलगेर गांव की रहने वाली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments