Homeछत्तीसगढ़कोरबा: ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक...

कोरबा: ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत…

कोरबा: जिले के गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में हुई है. मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं, ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments