Homeछत्तीसगढ़नारायणपुर : सर्विस हथियार से गोली चली, जवान घायल

नारायणपुर : सर्विस हथियार से गोली चली, जवान घायल

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड के आरक्षक जयराम से दुर्घटनावश गोली चल गई. घटना में जवान घायल हो गया है.

उन्होंने बताया कि आज ओरछा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब क्षेत्र में गश्त अभियान चला रहा था तब जयराम के हथियार से गोली चल गई. इस घटना में उसकी उंगलियों में चोट पहुंची है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को ओरछा के अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है. राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों समेत 20 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ. शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments