Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर: यातायात पुलिस ने सम्मेलन स्थल तक पहुंचने के लिए जारी किया...

रायपुर: यातायात पुलिस ने सम्मेलन स्थल तक पहुंचने के लिए जारी किया संभाग अनुसार रूट…

रायपुर: रायपुर की यातायात पुलिस ने शनिवार को नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए क्षेत्रवार पहुंच मार्ग एवं पार्किंग प्लान बनाया है। इसके अनुसार बस्तर संभाग तथा जिला बालोद, धमतरी, गरियाबंद व अभनपुर क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन केंद्री मोड से नवा रायपुर मार्ग में मुड़कर लॉ युनिवर्सिटी से ट्रिपल आई चौक मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद, बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की ओर से आने वाले वाहन मंदिर हसौद से नवागांव मोड़ से नवा रायपुर में मुड़कर क्रिकेट स्टेडियम-साईं अस्पताल से दीन दयाल चौक से ट्रिपल आईटी मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

जिला रायपुर (शहर व धरसींवा क्षेत्र) की ओर से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी ब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से सीधे राज्योत्सव मैदान कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

इसी तरह से दुर्ग संभाग व राजनांदगांव संभाग की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध से पचपेड़ी नाका से माना बस्ती होकर तुता की ओर से राज्योत्सव मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे।

13 पार्किंग स्थानों में बांटा गया है पार्किंग प्लान

राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए क्षेत्रवार पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग क्रमांक 2 में 1500 गाड़ियों की पार्किंग होगी जो मेला स्थल परिसर के अंतर स्थित है जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के विधायक, पदाधिकारी एवं व्हीआईपी गाड़ियां पार्क होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments